छापेमारी में डेयरी दुकान से नशीले पदार्थ और गुटखा बरामद धनबाद, (हि.स.)। जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुख्य सड़क किनारे स्थित मेधा डेयरी दुकान में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ, गुटखा और सिगरेट जब्त किया है। यह कार्रवाई अवैध रूप से नशे से जुड़े पदार्थों की बिक्री की सूचना मिलने के बाद की गई। पुलिस की ओर से की गई इस छापेमारी में दुकान से विभिन्न ब्रांड के गुटखा, सिगरेट और अन्य धूम्रपान सामग्री बरामद किया गया है। हालांकि, इस दौरान किसी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है। वहीं, शनिवार को पुलिस ने जब्त …
झारखंड की जनता सरकार की योजनाओं से जुड़कर विकास में भागीदार बने: कृषि मंत्री रांची, (हि.स.)। मांडर विधानसभा की जनता के लिए शनिवार का दिन योजनाओं की सौगात के नाम रहा। मांडर विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय विधायक सह राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने एक करोड़ 30 लाख से अधिक की योजना का शिलान्यास किया। कृषि मंत्री ने मांडर प्रखंड में मंदरो से एकलव्य मॉडल स्कूल तक करीब 71 लाख 73 हजार रुपये की लागत से एक किमी लंबी एप्रोच सड़क, इटकी प्रखंड के मौसी बाड़ी में 11 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र और इटकी प्राथमिक स्वास्थ…
हवलदार पर हमला, पथराव और टीओपी में तोड़फोड़ धनबाद, (हि.स.)। धनबाद के झरिया बस्ताकोला टीओपी क्षेत्र में शनिवार को प्रेम प्रसंग का विवाद अचानक उग्र रूप में परिवर्तित हो गया। प्रेमी-प्रेमिका और पति के बीच कहासुनी और मारपीट की सूचना पर पहुंचे आरक्षी ललित कुमार यादव को भीड़ ने निशाना बनाते हुए आरक्षी पर हमला कर उनकी पिटाई कर दी। बताया जाता है कि आरक्षी द्वारा नीतिश को हिरासत में लेने की खबर फैलते ही बस्ती के सैकड़ों महिला-पुरुष आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते भीड़ ने टीओपी हमला बोल दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने टीओपी परिसर में जमकर तोड़फोड़ की और आर…
भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन जहां कार्यकर्ताओं को मिलता है सम्मान : आदित्य साहू रांची, (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकताओं ने ढोल–नगाड़ा बजाकर, पटाखे छोड़कर और मिठाईयां बांट कर खुशी का इजहार किया। अभिनंदन समारोह के दौरान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि मुझ जैसा बूथ स्तर पर कार्य करने वाला एक कार्यकर्ता अगर कार्यकारी अध्यक्ष बन सकता है, तो वह भाजपा में ही संभव है। भाजपा ही एक म…
ग्रामीणों ने तीन युवकों को चोर समझ पीटा एक युवक गंभीर, सलोन पुलिस पर उठे सवाल रायबरेली। जनपद के सलोन क्षेत्र में ग्रामीणों ने तीन युवकों को चोर समझकर बुरी तरह पीटा। यह घटना बीती रात जौदह गांव में हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी जान बचाने के लिए संघर्ष जारी है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक खून से लथपथ दिख रहा है। इस पूरे मामले में सलोन पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पत्रकारों ने घटन…
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत सेल्फ डिफेन्स कार्यशाला का किया गया आयोजन कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा महिला सशक्तीकरण, सेल्फ डिफेन्स, जेन्डर संवेदीकरण आदि विषयों पर दी गयी मनमोहक प्रस्तुतियां राष्ट्र सेवा में विशिष्ट योगदान देने हेतु योग्य नागरिक तैयार करना शिक्षिकाओं की विशेष जिम्मेदारी शिक्षिकाएं, बच्चियों व महिलाओं में स्वालम्बन की भावना पैदा करने के लिए करें निरन्तर प्रयास-मुख्य विकास अधिकारी विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों एवं साइबर सिक्योरटी के बारे में डीसीपी नगर ने छात्राओं को जानकारी देते हुए किया जाागर…
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने महाकुंभ 2025 पर आधारित पुस्तकों के चार खंडों का किया विमोचन लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 पर आधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी से संबंधित पुस्तकों के चार खंडों का विमोचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शिक्षकों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का आ…
Social Plugin